मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
पिपराही एसएसबी कैम्प के जवानों ने झलोन गांव के सटे उत्तर पीलर संख्या 254 के समीप तीन बाइक सवार को दबोचा। ये लोग गैलन में नेपाल से डीजल ला रहे थे। कुल 250 लीटर डीजल था। जानकारी देते हुए कम्पनी कमांडर एसआइ अंकुश मान ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ये लोग सीमा पार कर रहे थे। जवानों को देख भागने की कोशिश की। जवानों ने खदेड़कर इन्हें बाइक समेत दबोच लिया।
इन्होंने अपना नाम गरगमा नेपाल निवासी रूपेश यादव व शिवनाथ यादव बताया है। इन्हें जब्ती समेत कस्टम को सुपूर्द कर दिया गया है।
विदित हो कि नेपाल से डीजल लाने का धंधा जोरों पर है। नेपाल में 61 रुपये मिलने वाला डीजल भारतीय सीमा में आने के बाद 80 रुपये प्रति लीटर बिकता है। यही कारण है कि लोग जान पर खेलकर सीमा आरपार इस प्रकार के धंधे में लगे हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.