थाना क्षेत्र की पिपराही पंचायत के सनपतहा गांव में रविवार की रात हरे आम के 21फलदार पेड़ को काटकर दुश्मनी साधने वाले उसी गांव के जयशंकर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि घटना रविवार की रात की है। इस संबंध में प्रभावित रामोद्गार सिंह ने आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया। आवेदन के अनुसार सात कट्ठा जमीन में दस वर्ष पूर्व दर्जनों आम के पेड़ लगाये गये थे। पेड़ फल देने लगे थे। अज्ञात लोगों ने रविवार की रात सभी पेड़ को काट दिये।
मामले की छानबीन में जयशंकर कुमार सिंह का नाम आया। पूछताछ के बाद इसे प्राथमिकी नामजद बनाते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.