शेखपुरा में सभी थाना की पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान


 

शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

शेखपुरा एसपी दयाशंकर के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने आज थाना गेट के समक्ष ही दोपहिया वाहनों की तलाशी शुरू कर दी क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक वारदातों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के निर्देश पर हुए सघन तलाशी अभियान में दोपहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी व ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य जरूरी कागजातों की भी जांच की गई ।

बरबीघा थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि इस तलाशी अभियान में बिना उचित कागजात और हेलमेट के गाड़ी चला रहे कई चालकों से आज जुर्माना ही वसूला गया है गौरतलब हो कि जिले में बढ़ते अपराध पर लगातार पुलिस लगाम लगाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है जिससे अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ