प्रथम स्थान प्राप्त महथा का छात्र राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित


मधुबनी-लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा की आठवीं कक्षा के छात्र प्रीतम कुमार का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए होने पर लोगों ने प्रसन्नता प्रकट की है। उनका चयन मधुबनी स्थित रिजनल सेकेंड्री स्कूल में आयोजित 28वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में उनके स्वचालित हैंडवाश सेनिटाइजर के प्रदर्शन पर हुआ। ताली की आवाज से खुलने व बंद होने वाले इस यंत्र का प्रयोग कोरोना काल में स्कूलों के मुख्य द्वार पर सहजता व कम लागत पर किया जा सकता है।

 छात्र की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक प्रेमनाथ गोसाईं, अरुण कुमार, रामप्रकाश सिंह, शत्रुघ्न साह, जीबछ कामत, नूतन, राजकुमारी आदि को देते हुए लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्यासागर, रामनारायण चौधरी, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, अवकाश प्राप्त शिक्षक जगदीश ठाकुर, सरोज यादव, सूर्यनारायण चौधरी आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ