मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लोकजन शक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंगलवार को जेसीकेएल उच्चविद्यालय खाजेडीह में कार्यकर्ताओं ने फूल की विशाल माला व पाग दोपटा से स्वागत किया गया। वे स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे। उसने बाबूवरही विधानसभा के लोजपा उम्मीदवार अमरनाथ प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की।
कहा कि नलजल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। ठेकेदारों के द्वारा बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नलजल से संबंधित गलत रिपोर्ट सौंपी। उनकी सरकार बनी तो इसकी जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में उद्योग लगाने के लिए समुद्र होने का बहाना करते है। पंजाब व हरियाणा जैसे राज्य समुद्र के किनारे नहीं हैं, फिर भी वहां सैकड़ों फैक्टरियां लगाई गई है।
बेरोजगारी व पलायन जैसे अहम मुद्दों से लोगों को भटकाना चाहते हैं। यही कारण है कि नेताओं के व्यक्तिगत जिन्दगी से जुड़ी बातों को तीर बनाकर इन्हें बेधने का असफल प्रयास करते हैं।
मजाक बनकर रह गये शराबबंदी कानून को सख्त बनाया जाएगा। खतम हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीड़ को वोट में बदलने की जरूरत है। महिलाओं से वोट गिराने के बाद खाना बनाने का आग्रह किया।
इस बार का चुनाव जाति धरम के नाम पर नहीं लड़ना है, बल्कि बिहारी होकर लड़ना है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के सपने को साकार करने के लिए इसकी जरूरत है। अध्यक्षता प्रखंड लोजपा अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की। संचालन गुरूदेव पासवान ने किया।
संबोधित करने वालों में रामदेव चौधरी, दिव्या देवी, सुजीत कुमार, भोलेनाथ, राजेश पासवान, गंगाप्रसाद यादव, श्रीनारायण सिंह, दिलचन सहनी, दिनेश सिंह, गुलाबचंद पासवान, मुकेश कुमार यादव, सिद्धार्थ कुमार समेत हजारों लोग थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.