Header Ads Widget

नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समेत सभी वर्गों को सम्मान दिया -- आरसीपी सिंह

लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:

बािबाबूवरहीधानसभा क्षेत्र के लदनियां प्रखंड स्थित उच्चविद्यालय खाजेडीह के प्रांगण में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह, मंत्री संजय झा, सांसद रामप्रीत मंडल, संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्षा भारती मेहता ने उम्मीदवार मीणा कुमारी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

आरसीपी सिंस ने कहा कि एनडीए जात की नहीं, जमात की राजनीति करती है। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समेत सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिया है। 


मंत्री श्री झा ने कहा कि केंद्र और राज्य की समन्वयात्मक भावना से बिहार का विकास हुआ है और आगे भी होने वाला है। विकास के कारण एनडीए की सरकार देश के भीतर और बाहर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि चार सौ करोड़ की लागत से बनने वाला है जयनगर कमला बाराज।

सांसद श्री मंडल ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।

भारती मेहता ने कहा कि महिलाओं को नीतीश कुमार ने अपूर्व राजनीतिक सम्मान दिया है।

प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि  बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी  व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के भागीदार है।

 उपेन्द्र सहनी ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ सबका विकास हुआ है। अध्यक्षता हरिनारायण सहनी ने की। संचालन राजदेव सिंह ने किया। 

 मौके पर सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री संजय झा, मो. कैयूम, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्षा भारती मेहता, प्रो. महेन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सहनी, नागेन्द्र नाथ झा, खजौली की प्रमुख उषा कुमारी, विक्रमशिला देवी, लदनियां प्रमुख प्रमिला देवी, जयवीर सिंह, जहीर मलमली, कीर्तन सिंह, राम एकबाल यादव, योगेन्द्र सिंह, विजय साह, अशोक मंडल, चन्द्रदेव साह, प्रदीप राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश ठाकुर, विजय राम, तहसीन अहमद, उपेन्द्र पासवान, सूर्यदेव सिंह, रामनारायण पंडित, गंगासागर यादव, रामचन्द्र राय, मो. हमजा, रामबाबू राय, रामविलास मंडल आदि शामिल हैं।