लोडेड आर्म्स के साथ शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे



  लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।
लदनियां । लदनियां थाना पुलिस एएसआई राजकेशर सिंह ने खुटौना - खाजेडीह मुख्य मार्ग पर जिले के एक मोस्टवांटेड अशोक विराजी को शुक्रवार की देर रात धर दबोचा । 

पुलिस ने अभियुक्त से लोडेड पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त की। गिरफ्तार मोस्टवांटेड अशोक विराजी के खिलाफ मधुबनी जिले के विभिन्न थानों में हमला, मारपीट और फायरिंग के मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एएसआई राजकेशर सिंह के नेतृत्व में रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम की गाड़ी ज्योही खुटौना - खाजेडीह मुख्य मार्ग पर पहुंची की एएसआई श्री सिंह को मोस्टवांटेड अशोक विराजी को जयनगर से खुटौना की ओर जाने की सूचना मिली। 

इस दौरान पुलिस टीम गाड़ी पथराही चौक पहुंची जहां अशोक विराजी बाइक ( बुलेट ) पर बैठ कर आया। पुलिस को देख कर वह गाड़ी से कूद कर भाग गया। जिसके पिछे दौड़ लगाते हुए एएसआई राजकेशर सिंह खदेड़ कर उसे लोडेट पिस्टल के साथ धर दवोचा। पुलिस ने उसे हथियार सहित सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था।

अभियुक्त से जब्त पिस्टल की मेगजीन में कारतूस लोड किए हुए मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मधुबनी जिले के कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संतोष
कुमार सिंह ने कहा कि दो माह पूर्व 24 जुलाई की रात पथराही चौक के मुख्य मार्ग पर पुलिस नंबर की वाहन से पहुंचा था जहां नरैया से करौन्हा तक जाने के लिए रौड से भरा एनएच निर्माण कंपनी के ट्रक को उसने अपने आप को दरोगा बताकर लुटने का प्रयास किया था।

जिसमें चालक व खलासी से छिन झपट कर मारपीट कर घायल कर फरार हो गया था। जिस मामले में उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। उधर उक्त मामले में हुए गिरफ्तारी के बाद फिर लोडेट पिस्टल के साथ गिरफ्तार के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हुआ है। जिसके बाद शनिवार को मोस्टवांटेड अशोक विराजी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ