डेढ़ सौ ग्राम सोने के साथ ने एक नेपाली धराया


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

 स्थानीय थाना क्षेत्र के झलोन गांव के समीप एस एसबी जवानों ने एक नेपाली के संदेश के आधार पर दबोचा। व्यक्ति ईट भट्ठा झलोन के पास से गुजर रहा था। तलाशी के क्रम में एसएसबी को डेढ़ सौ ग्राम सोना मिला। सोना समेत नेपाली युवक को कस्टम जयनगर को सुपूर्द कर दिया गया है।

 जानकारी देते हुए पिपराही स्थित एसएसबी कैंप के एसआई मृगेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उनके नेतृत्व में जवानों द्वारा सीमा पर गश्त लगाया जा रहा था। इसी दौरान झलोन स्थित ईंट भट्ठे के समीप नेपाल से सोना लेकर आ रहे इस नेपाली युवक को शक के आधार पर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि जब्ती के साथ उसे कस्टम को सुपूर्द किया गया। उसने अपना नाम सिरहा जिले का रहनेवाला मोहम्मद आमीर अंसारी बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ