न्यूज़ डेस्क। शुक्रवार को देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा की छोटी बेटी फौजिया राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंची। यहां आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ आए उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस मिलन समारोह में कांग्रेस के बिहार प्रभारी व राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल, विधानमंडल के नेता सदानंद सिंह,चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। फौजिया राणा की सदस्यता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने दिलाई।
पत्रकारों के जवाब में उन्होंने कहा मैं यहां किसी पद की लालसा से नहीं बल्कि एक सिपाही बनकर काम करने आई हूं। चुनाव लड़ने के सवाल पर राणा ने कहा अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
बताते चलें समाजसेविका रही फौजिया राना शाहीन बाग में NRC/CAA के खिलाफ प्रदर्शन में अपने भाषण से चर्चा में आई थी, तथा इसके साथ उन्होंने लखनऊ में भी धरना दिया था । हाल ही में पटना के पुनपुन के पास एक विधवा से सामूहिक बलात्कार मामले में भी वह पीड़िता से मिलकर पीड़िता को सांत्वना के साथ उसकी आर्थिक मदद भी की थी। क्यास लगाया जा रहा है कि वह दरभंगा से चुनाव लड़ सकती हैं।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.