राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वे जयंती प्रखंड क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी संगठनों ,बिभिन्न राजनीतिक दलों व ,विद्यालयों में लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया



मधुबनी - बिस्फी 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वे जयंती प्रखंड क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी संगठनों ,बिभिन्न राजनीतिक दलों व ,विद्यालयों में लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया ।

इस अवसर पर बुनियादी विद्यालय सिमरी स्थित गांधी जी के आदमकद प्रतिमा पर बुनियादी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ , जदयू तथा भाजपा सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन की ।मौके पर जदयू नेत्री सीमा मंडल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लेते हुए गांधी जी के आदर्शों पर चलने ,स्वच्छता ,सामाजिक असमानता ,वाल विवाह ,दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करने की बात कही ।

वंही भाजयुमो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर मंडल अध्यक्ष अभिजीत पासवान ने कहा कि जिन्होंने अहिंसा और सत्य का हथियार बनाकर देश को आजादी दिलाई ,स्वदेशी और ब्रांड खादी से अर्थवयस्था को मजबूत किया ।चरखो से लाखों हाथ को काम दिया ।

आज उनकी सफलताओं से हम सभी को सिख लेने की जरूरत है ।इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,जंगी लाल मंडल ,सलित यादव ,उत्तिम मंडल ,नीतीश पासवान ,रामवती देवी ,रंजीत कुमार सिंह ,भाजयुमो के जिला मंत्री पिंटू यादव ,आनंद सोनी , रवि झा ,सुभाष कामत ,बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनोद सिंह ,रामभरोस यादव ,प्रदीप रंजन झा ,बिभा कुमारी ,विजय पंजियार के अलावे पंचायत समिति सदस्य महेश्वर कामत ,सरपंच झड़ी लाल यादव ,समाजसेवी अजीत कुमार यादव ,डा. जिवेंद्र कुमार जीवन सहित कई लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित की ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ