मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट:
मधुबनी स्थित डीएनवाई कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कर्मियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद ने अपने संस्मरणात्मक भाषण में कहा कि उनके सुविचार व सुसंदेश आज के बदलते व बिगड़ते सामाजिक-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अति प्रासंगिक हैं।
उनकी प्रासंगिकता काल व देश की सीमा से परे दृष्टिगत होती है। यही कारण है कि बापू की पूजा आज भारत में ही नहीं, वरन पूरे विश्व में होती है। अपना सर्वस्व देकर अंग्रेजों के हाथों गुलाम हुए भारत को आजाद कराया।
आजाद भारत से बदले में कुछ भी लेने से इनकार करने वाला वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महापुरुष थे। मौके पर प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. सुरेश प्रसाद, प्रो. उपेन्द्र कुमार केसरी, सत्यनारायण यादव, विश्वदेव यादव, अशोक चौधरी, रामचन्द्र यादव, फुलेश्वर यादव, अरुण यादव, धर्मेंद्र यादव, रामबाबू यादव आदि थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.