मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
खंड कार्यालय स्थित बीडीओ प्रकोष्ठ में विधानसभा चुनाव से जुड़े कर्मियों की बैठक हुई। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार की देखरेख में आयोजित इस बैठक में सभी 169 बूथों की अद्यतन भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सभी सेक्टर दंडाधिकारियों से समर्पित कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी बूथों को सेनेटाइज करने, प्रकाश की व्यवस्था अन्दर से बाहर तक करने, प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था करने, जगह-जगह बैरियर लगाने पर गहन विचार किया गया। बूथों पर पानी, बिजली, पुरुष व औरत कर्मियों के लिए अलग-अलग शौचालय व रैम्प सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाध्यापकों की बैठक सोमवार को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीओ निशीथ नंदन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ नरेन्द्र कुमार, विष्णुकांत राय समेत अन्य पदाधिकारी थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.