वरिष्ट कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की



मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट। बिहार प्रदेश कांग्रेस के सँ सचिव सह चुनाव अभियान समिति सदस्य वरिष्ट कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पुण्य प्रताप व सूझ बुझ से जो आजाद भारत की नींव पड़ी उसके लिए उन्हें व उनके विचारों को नमन करते हुऐ वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा उनके आदर्शों विचारों को कुचलने का जो षड्यंत्र देश में चल रहा है ।

उसकी भर्त्सना की गाँधी के विचारों के देश को आज खंडित कर मनुवादियों के हाथों बेचा जा रहा है जो घृणित है आज चंपारण में गाँधी जी की मूर्ति का अनावरण कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनियां गांधी जी द्वारा किया किया वर्चुअल सिस्टम से जो अनुकरणीय रहा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जी के मार्गदर्शन में बिहार में प्रदेश कार्यालय में उनकी जयंती पर पूर्व सांसद उदितराज विधायक दल के नेता सदानंद सिंह एवं अखिलेश सिंह ने अपने विचारों व उद्धार से उनके कृतित्व व को बिहार की के लोंगों के विच विस्तारित किया शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार की पावन धरती से ही आजादी का बिगुल बजा था ।

आज फिर वर्तमान चुनाव में बिहार की जनता को मौका मिला है बिहार को आजाद कराने का कृष्ण कांत झा ने उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जी को मनीषा हाथरस के परिजनों से मिलने जाने से बलपूर्वक रोका गया वो हिटलर शाही कांग्रेस व उसके कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे राहुल गांधी को अरेस्ट करने से मजलूम की आवाज नहीं दवाई जा सकती पूरे देश में राहुल गांधी की आवाज बनकर कांग्रेस कार्यकर्ता इनके अन्याय से लोहा लेने को तैयार हैं जो सरकार एक मजलूम बच्ची के साथ हुये रैप व उसकी जवान काट हत्या करने वालो पे कार्यवाही नहीं कर सकती उल्टा उसकी लाश को बगैर परिजनों को सौंपे बलपूर्वक जलाती है।

 ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं उन्होंने केंद्र सरकार से इसे बर्खास्त करने की मांग की है वरना राहुल गांधी के सिपाही इनकी अनियमितता के विरुद्ध देश में चक्का जाम करेंगें उनके साथ रंजन कुमार झा ,कृष्ण देव चौधरी ,अनिल कुमार झा, प्रशांत झा, शैवाल सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, शशिधर झा, विभाकर झा, राजेश ठाकुर पिंटू, आशीष झा, अजय झा, बृजेश झा, संजीव पाठक, मो कमाल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ