Header Ads Widget

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट मे रहिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कालोनी के शिक्षक दंपति सुमन कुमार झा,व माता रीता झा की पुत्री वर्षा ने 720 अंक मे 640 अंक प्राप्त किया



मधुबनी से आशीष / रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट मे रहिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कालोनी के शिक्षक दंपति सुमन कुमार झा,व माता रीता झा की पुत्री वर्षा ने 720 अंक मे 640 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 5785 ,और कटेगरी रैंक 3162 हासिल कर जिला का नाम रौशन किया है।

मूलतःबेनीपट्टी अनुमंडल के दुर्गौली के मूल निवासी ,पिता मिल्लत शिक्षक,प्रशिक्षक, महाविद्यालय मे शिक्षक माता,मध्य विद्यालय रहिका के शिक्षिका पद पर कार्यरत है।वर्षा ने दूसरे प्रयास मे यह सफलता हासिल करते हुए बताया कि माता पिता का मार्गदर्शन, आशिर्वाद, गुरुओ का मार्गदर्शन, व कडी मेहनत को सफलता का श्रेय बताया।10 बीं और 12 बीं आईपीएस मधुबनी से कर कोटा मे तैयारी कर रही थी।

शिक्षक दंपति की सफलता पर एम एस रहिका,और मिल्लत कालेज के कर्मियो मे भी हर्ष का माहौल दिखा।सभी ने बच्ची को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी तो माता पिता को साधुवाद दिया।