अन्य प्रखडों से जुड़े रास्तों पर लगेंगे बैरियर




 मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:
विधानसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। चुनाव में कोई चूक नहीं रह जाय, इसके लिए सभी स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। कब किसका फोन आ जाय, सबको सावधान रहना पड़ता है।

 शान्तिपूर्ण चुनाव कराने की दिशा में हो रही बैठक में चुनाव आयोग से प्राप्त गाइड लाइन के अतिरिक्त पुराने अनुभवी कर्मियों की राय को भी जगह दी जा रही है। इसी अनुभव के आधार पर इन सभी रास्ते को चिह्नित किया गया है, जिसका जुड़ाव अन्य प्रखडों से सीधे तौर पर है।

 जानकारी देते हुए बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि इन्डो-नेपाल सीमा को जहां सील किया जाएगा, वहीं पड़ोसी प्रखंड खुटौना, बाबूवरही, खजौली व जयनगर से जुड़े रास्तों पर बैरियर लगाये जाएंगे। बैरियर पोस्ट पर लगे कर्मी आने जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ऐसी सभी जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ