शिक्षक के खाता में साइबर अपराधी ने लगाया सेंध। बीस हजार रुपये का किया निकासी।



मधुबनी - बाबूबरही से ललित नारायण की रिपोर्ट। साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध से खाताधारक को में बढ़ी दहशत। बैंक के द्वारा भारी सुरक्षा के उपरांत भी साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते मैं सेंध लगा देते हैं ।

जिसके कारण खाताधारक में दहशत है। ग्राहकों की पैसा कहीं भी सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा है। थाना क्षेत्र के सतघार गांव के शिक्षक गंगा नारायण ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह में अचानक उनके मोबाइल पर पांच मिनट के अन्दर दो मेसेज आया।मेसेज देखते ही छाती पर सांप लॉट गया।

दोनों मेसेज में पांच मिनट के अंदर उनके खाता से दस-दस हजार रुपये का निकासी हो गया है।अनन फानन उन्होंने अपना एटीएम बंद करबाया।उन्होंने यह भी बताया कि उनका खाता अंधराठाढ़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा में है। 

अपने पुत्र के इलाज हेतु कुछ रुपये जमा कर के रखा था।उनका पुत्र बीमार है दरभंगा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती है। शाखा प्रबंधक इस बाबत उन्हें थाना में तन्हा दर्ज करने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ