मधुबनी - जयनगर से राघवेंद्र झा बबलू की रिपोर्ट । सामुदायिक प्रशिक्षण भबन के सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बीडीओ कुमारी चंद्रकांता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ व प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
बैठक में चुनाव से सबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए समाधान के निर्देश दिए गए। सभी बीएलओ एवं प्रधानाध्यापक को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा के विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया। प्रधानाध्यापक को मूलभूत सुविधा बहाल करने हेतु विद्यालय विकास कोष का उपयोग करने का निर्देश दिया गया सभी बीएलओ को 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय के रसोईया को मतदान के दिन मतदान कर्मियों से पैसा लेकर भोजन बनाने हेतु निर्देशित करने की बात बी डी ओ ने कही।बी एल ओ को पोस्टल बैलेट पी डबल्यू डी एवं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को देकर दो दिन अंदर प्राप्त कर जमा करने के बाबत जानकारी दी गई।
सभी पंचायत सचिव को अपने पंचायत के मतदान केंद्रों को सैनिटाइजर से सैनी टाइज करने का निर्देश दिया गया।बैठक में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार, पंचायत सचिव शंभूनाथ पूर्वे,शिक्षक मनोज पासवान, श्रीदेव प्रसाद,मनोज ठाकुर,रामाशीष दास, विनय कुमार मिश्रा, बिनोद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.