देवधा थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया


 मधुबनी - जयनगर से राघवेंद्र झा बबलू की रिपोर्ट । देवधा थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया । दो शराब तस्कर  बाइक पर लदे शराब को छोड़कर फरार हो गए। तस्करो के पास से नौ बोरा में  320 बोतल शराब जब्त किया गया है। तस्करों की चार बाइक भी जब्त की गई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई गस्ती के दौरान पीठवा टोल से चार बाइक पर नौ बोरा में बंद 1320 बोतल नेपाली शराब जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।दो शराब तस्कर भागने में सफल रहे।


गिरफ्तार शराब तस्कर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव निवासी उमेश यादव का पुत्र रूपेश कुमार यादव और कृष्णदेव यादव का पुत्र सुभाष यादव बताया जाता है।मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ