मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट । हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव गांव के अंतर्गत मधुबनी टोला में गांव के ही दबंगो ने बेदर्दी से मारपीट कर एक किशोर का हत्या कर दिया.हत्या के बाद दबंगो ने उक्त किशोर के लाश को कब्रिस्तान में ले जाकर दफना भी दिया।
इतना ही नहीं दबंगो के द्वारा पिड़ित परिजनों को दो तीन दिनों तक घर से बाहर जाने से रोक दिया गया,ताकि थाना पुलिस को इस घटना का खबर ना हो सके.घटना विगत बुधवार की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि घटना के समय मृतक के पिता मो.हबीब राइन साबुन बेचने के लिए गए हुए थे।
और मृतक के मां और भावी मवेशी के लिए घास काटने के लिए बाहर गई हुई थी.इसी बीच तेरह वर्षीय बालक मो अहमद राईन गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते-खेलते मो क़ासिम राईन के दुकान की ओर चला गया.जहां कासीम राईन ने दुकान से चॉकलेट चोरी करने का इल्जाम लगाते हुए उक्त बालक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिया।
इसके बाद शव को उनके घर पर जाकर रख दिया.जब मृतक के परिजन घर आए तो देखा की बालक का शव आंगन में रखा हुआ है.तब आसपास के लोगों से इस घटना की जानकारी ली,और कानुनी कारवाई के लिए थाना जाना चाह रहे थे.लेकिन आरोपी ने थाना जाने से मना करते हुए उन्हें दो दिन तक घर से बाहर निकलने नहीं दिया।
फिर शव को ले जाकर कब्रिस्तान में दफना दिया.घटना के दो दिन बाद किसी भी तरह परिजन मधुबनी जाकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया.जिसके बाद थाना पुलिस हरकत में आकर शनिवार रात घटना के मुख्य आरोपी मो० क़ासिम राईन को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके बाद रविवार को एएसआइ विनय शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल कब्रिस्तान पहुंची जहां दण्डाधिकारी सह बीएओ नौशाद अहमद के देखरेख में हत्या के पांच दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया.इस दौरान शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों का भीड़ उमड़ी हुई थी।
इस घटना को लेकर मृतक के पिता मो हबिब राईन ने मो क़ासिम राईन समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है,गांव में मातम पसरा हुआ है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.साथ उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.