अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लदनियां थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह बालू से लदा 6 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज मधु



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट स्थानीय थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लदनियां थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह बालू से लदा 6 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दिया। आए दिन हो रही पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। गश्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एकहरी स्थित नदी घाट से माफियाओं द्वारा अवैध रुप खनन किया जा रहा है । इसी बीच सूचना पाते ही ज्योही पुलिस उक्त रास्ते पर पहुंची की भूतहा के समीप 3 ट्रेक्टर चालक बालू लादकर आ रहे उक्त चालकों ने पुलिस को देख बालू से लदा ट्रेक्टर छोड़ फरार हो गया। वहीं पुलिस वापसी के दौरान खाजेडीह के समीपरास्ते से भी बालू ले जा रहे 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को धर दबोचा। जहां से भी ये सभी वाहन चालक पुलिस गाड़ी को देख ट्रेक्टर छोड़ भाग निकला था।
शुक्रवार की अहले सुबह एकहरी गांव में अवैध खनन चल रहा था। सभी 6 ट्रैक्टर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया।सभी ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी को सूचित कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ