शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
नगर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है। नगर थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र से सटे सूरदासपुर गाव से पांच प्लास्टिक के गैलन में 250 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब को लेकर कार्रवाई तेज़ कर दी है। इसके पूर्व भी पुलिस और उत्पाद विभाग ने कई देसी और अंग्रेजी शराब के बड़े बड़े खेप पकड़ने में सफलता पायी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष विनोद राम के नेतृत्व में छापामारी सूरदासपुर में छापामारी की गयी। यहाँ प्लास्टिक के पांच बड़े बड़े गैलन में तैयार शराब बरामद हुआ। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुल्स निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वाजिदपुर गाव के प्रकाश ढाढ़ी और मुरारपुर गाव के गौतम ढाढ़ी देसी शराब तैयार कर यहाँ से जमा कर बिक्री करने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने इस सूचना पर छापामारी की। लेकिन शराब कारोबारी को इसकी भनक मिल गयी और वे भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद प्रथिमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज़ कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस शराब और हथियार के खिलाफ लगातार छापामारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी धावा दल का गठन किया गया है।