शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त विष्णु देव राय की हुई गिरफ्तारी



मधुबनी / रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट। रहिका थाना के नामजद अभियुक्त बिसुनदेब राय को राहिका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई । 

उक्त मामले को लेकर थानें में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रहिका थाना पुलिस ने बुधवार को खरौआ निवासी विष्णु देव राय (60) के घर से नेपाली देशी सराब 49 बोतल जिसकी मात्रा 14.700 लिटर सात सौ एमएल उनके घर से बरामद किया गया।

 गिरफ्तार के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। रहिका थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ