गिलेशन बाजार से गोदाम से तेल चोरी कांड के अभियुक्त त्रिवेणी मंडल गिरफ्तार




मधुबनी नगर से फिरोज आलम की रिपोर्ट । गिलेशन बाजार स्थित गोदाम में रखा तेल की चोरी करने के मामले में कांड के अभियुक्त त्रिवेणी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 विदित हो की बीते दो - तीन महीना पहले गिलेशन बाजार के गोदाम से भारी मात्रा में तेल की चोरी हुई थी। इसी मामले में उक्त मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

जिस प्राथमिकी के मुख्य आरोपी सुरतगंज मोहल्ले का रहनेवाला त्रिवेणी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया । नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि गिलेशन बाजार में वाइल चोरी कांड में त्रिवेणी मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ