मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
स्थानीय थाना से सटे उत्तर स्थित इंडो - नेपाल सीमा की पिलर संख्या 254/2 पर तैनात एसएसबी कैंप झलोन के जवानों ने 22 हजार मूल्य की नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को दबोचा।
यह कार्रवाई कैंप उपनिरीक्षक सपन कुमार की देखरेख में जवानों ने मंगलवार की रात की। पिलर पर गश्ती कर रहे जवानों ने 22 हजार की कोरेक्स नामक नशीली दवा जब्त की तथा इसे नेपाल ले जा रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।
व्यक्ति नेपाल का रहनेवाला रमेश यादव बताया जाता है। जब्ती समेत गिरफ्तार व्यक्ति को थाने को सुपूर्द किया गया है। इधर जानकारी देते हुए लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.