मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:
थाना क्षेत्र के परसाही चौक से पुलिस ने मंगलवार की देर रात चोरी की एक बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात परमानंद जार्डन की देखरेख में रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने की।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार की देर रात रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने परसाही चौक से दो चोर को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की गई। बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों चौपाईर गांव का रहनेवाला सुरेश कुमार यादव व गाढ़ा गांव का रंजीत मंडल बताया जाता है।
जिसने परसाही गांव के रामकरण सिंह की बाइक धर्मवन चौक से चोरी की थी। बाइक को मंगलवार की देर रात बेचने गया था। रामकरण सिंह ने थाने में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है। प्राथमिकी दर्ज कर उक्त दोनों बाइक चोर को बुधवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.