जयनगर - देवधा एनएच 104 जर्जर सड़क का अविलंब निर्माण करवाने को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव ने दिया एसडीओ को लिखित आवेदन।



मधुबनी- जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । अनुमंडल मुख्यालय जयनगर से  देवधा भाया बासोपट्टी एनएच 104 मुख्य सड़क जो वर्षों से निर्माणाधीन है । खासकर ये मुख्य सड़क जयनगर नेपाली गूमती यूनियन टोला से देवधा के भगवती चौक तक जर्जर सड़क होने के कारण कीचड़युक्त तालाब में तब्दील हो चुका है ।

ज्ञात हो कि एनएच 104 कंस्ट्रक्शन कंपनी के संवेदक व स्थानीय प्रशासन  के उदासीनता व लापरवाही के कारण उक्त सड़क की निर्माण में कोताही बरती गयी है। जिसके कारण  निर्माण नहीं होने से जयनगर नेपाली गूमती, यूनियन टोला  से देवधा के भगवती चौक तक तालाब में तब्दील हो चुका ये मुख्य सड़क । जिससे सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । 


और हमेशा दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। इसको देखते हुए भाकपा (माले) ने अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर से लिखित आवेदन के माध्यम से उक्त सड़क को अविलंब निर्माण या  मरम्मत करवाने की मांग किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ