मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र के करुणा पंचायत से दो बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों के द्वारा हरलाखी पुलिस के हवाले किया गया है.पकड़े गए बाइक चोरों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के लठवा गांव निवासी मो.फिरोज व मो.मुबारक के रुप में किया गया है.
इस संबंध में करुणा गांव निवासी धनिकलाल यादव ने दोनों चोरों को थाना में सुपुर्द करने के साथ-साथ प्राथमिकी भी दर्ज करावाया है.जिसमें बताया गया है कि विगत सोमवार की रात सपरिवार खाना खाने के बाद आराम करने के लिए चले गए.
सुबह उठने पर देखा कि दरवाजे से बाइक गायब थी.हमलोगों ने अपने बाइक की खोजबीन शुरू कर दिया.बाइक को ढूंढते हुए गम्हरिया गांव से वापस आ रहे थे, तो पता चला कि बेला टोला निवासी अमर यादव का भी बाइक चोरी कर लिया गया है.तभी रास्ते में ही बाइक लेकर आते हुए दो चोर देख गया,उसी समय हमने अपना बाइक को पहचान लिया.
उसके बाद आनन-फानन में हमलोगों ने दोनों बाइक चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बाइक चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.