मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट । हरलाखी थाना पुलिस ने बाइक समेत तीन सौ बोतल शराब जब्त किया है.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि एसआइ तालिब खां दलबल के साथ रात्रि गस्ती पर निकले हुए थे.मंगलवार की अहले सुबह गस्ती कर लौट रहे थे उसी दौरान उमगांव बैंक चौक के निकट सामने से आ रही बाइक चालक ने पुलिस को दूर से देख भयभीत होकर शराब की बोरी लदा बाइक को छोड़कर फरार हो गए.
हरलाखी थाना पुलिस ने बाइक समेत दोनों बोरी को थाना पर लेकर अा गए. जिसमें तीन सौ बोतल शराब थी.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आगे की कारवाई कर रही है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.