मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट : खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर बधार में मवेशी चराने गए हुए एक वृद्ध की मृत्यु गढ़े में डूबने से हो गई.मृत वृद्ध की पहचान जिरौल गांव निवासी साठ वर्षीय परदेशी पासवान के रुप में किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि मृतक मवेशी चराने गए हुए थे.इसी क्रम में बौरहर बधार में एक ईट उद्योग है,जहां जेसीवी से खुदाई किया गया था.जिसके कारण एक बड़ा सा गढा हो गया है.
उसी में मवेशी चली गई.चुंकी गढ़े में पानी भरा हुआ था और मवेशी डूबने लगी जिसको देख वृद्ध ने मवेशी को बचाने उक्त गढ़े में चला गया और गढ़े में अधिक पानी होने के कारण वृद्ध डूब गया.
आनन-फानन में आसपास के लोग जूटे और उक्त वृद्ध को गढे से बाहर निकाला तबतक उनकी मृत्यु हो चुंकी थी.
इधर सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को लेकर खिरहर थाना पहुंची.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.