चुनाव आयोग ने पटना में सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ की चुनाव पर चर्चा

न्यूज़ डेस्क। आज पटना में चुनाव आयोग की टीम ने सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की चुनाव आयोग की टीम ने जदयू,राजद, एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की। 

राजद की ओर से राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बताया उन्होंने चुनाव आयोग से सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक मतदान कराने की मांग की है ।इसके अलावा सभी मतदाताओं का बीमा भी करवाया जाए इसके लिए भी अपना पक्ष चुनाव आयोग के सामने रखा है। 

चुनाव के दौरान यदि कोई मतदाता कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसका इलाज सरकारी स्तर पर हो।चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखने की बात मनोज झा ने की जिससे दुष्प्रचार एवं संप्रदायिकता भड़काने वालों को रोका जा सके साथ ही उन्होंने कहा अगर चुनाव प्रचार के दौरान अगर भीड़ अचानक बढ़ जाती है तो पार्टियों पर मुकदमा दर्ज ना हो।

इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के पालन और चुनाव प्रचार को लेकर कोरोना गाइड लाइन सुधार के सुझाव दिए।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ