बंद केवाइपी सेंटर से लैपटॉप की चोरी हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज


मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट । प्रखंड मुख्यालय के समीप चल रहे केवाइपी सेंटर से लैपटॉप का चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है.इस मामले को लेकर कौशल विकास केन्द्र के समन्वयक मो० अजीम अहमद ने आज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है.

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार बताते चलें कि विगत 26 सितंबर को हम बीए फाइनल परिक्षा देने के लिए चले गये इस दौरान सेंटर एलएफ प्रिया झा और विकास कुमार ने शनिवार को छात्र-छात्राओं का क्लास दी थी.

सोमवार को जब वे सेंटर पर पहुंचे और गार्ड से चाभी लेकर ताला खोले तो देखा की कार्यालय में लैपटॉप नहीं है.जबकि सेंटर में ताला बंद था जिसके बाद रात्रि ड्यूटी के लिए रखे गए गार्ड से हमने पुछा तो उसने बताया कि शनिवार को सेंटर बंद करने के बाद एलएफ विकाश ने चाभी लेकर चले गए थे.

जबकि विकाश का कहना है कि हमने रविवार की सुबह गार्ड को वापस चाभी दे दिया था.इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ