मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट । नगर थाना परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। रहिका के सीओ राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक करीब 60 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया।
इसमें रहिका प्रखंड क्षेत्र के तमाम आर्म्स लाइसेंसधारियों ने अपने शस्त्रों के साथ नगर थाने पर मौजूद होकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया। सीओ राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को भी दिनभर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में विभिन्न थाना के सहयोग से शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश के बाद जिले में जितने भी आर्म्स लाइसेंस धारी है उन्हें अपने आर्म्स का बुधवार शाम तक भौतिक सत्यापन करा लेना अनिवार्य है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.