रात्रि प्रहरी नियोजन रद्द होने पर अनशन पर बैठे पीड़ित



मधुबनी - रहिका से उमर फारुक की रिपोर्ट।
उच्च विद्मालय रहिका के रात्रि प्रहरी के पद पर नियोजन रद्द होने पर पीड़ित प्रखंड कार्यालय परिसर में अपनी मांगों के को लेकर मंगलवार से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया है।

अनशनकारी ने पवन कुमार झा रहिका निवासी ने बताया कि रात्रि प्रहरी के पद पर रहते हुए विगत अगस्त महीने में विद्मालय के शिक्षा समिति ने दुर्भावना से ग्रसित होकर नियोजन रद्द कर दिया है।

इसी रात्रि प्रहरी के पद पर दूसरे व्यक्ति को आनन फानन में नियोजित कर दिया है।जबकि पिछले महिने किए गए कार्य का मानदेय भुगतान किया गया था।

नियोजन रद्द होने के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अधिकारियों को आवेदन देकर जानकारी दिया है।अनशनकारी ने बताया कि जबतक हमारी मांगे पूरी नही होगा अनशन पर डटे रहेंगे।इस अनशन के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी को सूचित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ