ट्यूशन शिक्षक ने मानवता को किया शर्मसार,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर किया कुटाई



मधुबनी - हरलाखी से रौशन सिंह की रिपोर्ट।
हरलाखी खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाले हैवान ट्यूशन शिक्षक को ग्रामीणों के द्वारा जमकर कुटाई किया.

जिसका विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जानकारी के द्वारा हिसार पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी पांच बच्चे का पिता दिनेश मुखिया विगत सात वर्षों से अपने गांव से सटे एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने का काम करते आ रहे थे,जहां छात्राओं को कई प्रकार का प्रलोभन देकर उनके साथ गलत हरकत करते जा रहे थे.

जिसको लेकर कई बार हो- हंगामा भी हुआ बावजूद मानवता को शर्मसार करने वाले शिक्षक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे.इसी क्रम में उक्त शिक्षक ने सोमवार की रात करीब बारह बजे एक घर में घुसते देखा,जहां ग्रामीणों की जूटने का भनक लगते ही छत पर भागा.उसी समय ग्रामीणों ने छत पर ही उन्हें घेर लिया तो उसने छत से छलांग लगाकर निचे एक धान के खेत में कूद गये.

लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया फिर उन्हें बंधक बनाकर जमकर कुटाई किया.हलांकि लड़की के परिजनों ने लोक-लाज के चलते किसी प्रकार का कानुनी कारवाई नहीं किया है.वहीं इस मामले को लेकर विजय यादव, अजय कुमार, जय किसन कुमार,शिवकुमार, अमरेन्द्र, किशन,दिलीप, नवीन, रंजन, कुन्दन, सुशील सहित अन्य लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोग उक्त दरिंदे को पुलिस के हवाले करना चाह रहे थे.

लेकिन गांव के ही राम करण यादव,रामबरन यादव,राम बहादुर यादव,धर्मेन्द्र यादव, रामबाबू, महेन्द्र,मनोज आदि लोगों ने उक्त युवक को सपोर्ट करते हुए उन्हें भगा दिया है जिसका हमलोग घोर निंदा करते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ