First Class g

जन स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन


प्रदर्शन करते जन स्वास्थ्य कर्मचारी
                                                           प्रदर्शन करते जन स्वास्थ्य कर्मचारी

मधुबनी - रहिका से संवाददाता पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट।
पुराने पीएचसी परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूर्व से लम्बित अठारह सूत्री मांगों के पूरा करने के लिए नारेबाजी की।स्वास्थ्य कर्मियों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से वेतन समर पर नही दिया जाता है।

प्रदर्शन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करने में देर करेगी तो बाध्य होकर जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।प्रदर्शन स्थल पर सचिव शकुंतला कुमारी, अरुण कुमार मिश्र, श्रीदेव चौधरी, मुकुल कुमारी, रेखा मिश्र, बबीता कुमारी, रंजू कुमारी एवं  सुनिता कुमारी ने संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ