मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट। जयनगर राजपुताना वस्ती पंचायत स्थित बाबा पोखर परिसर बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के सदस्यों ने अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला फूंका ।संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि महिला परियोजना को सरकार ने सिर्फ वोट बैंक की परियोजना के रुप में बदल कर रख दिया है।
जीविका परियोजना में महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओ से बहुत कम मानदेय पर काम कराकर उनका शोषण कर रही है सरकार।सरकार के द्वारा इस कोरोना संक्रमण काल में भी जीविका कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कारण जीविका कैडर के लोगो में घोर निराशा व आक्रोश ब्याप्त है।यही वजह है कि संघ के सदस्यों को 50 लाख का बीमा सहित अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में बहरी और गुंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पडा।
वही जिला अध्यय संतोष कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की रैलियों मेंजीी जीविकादियों का सिर्फ भीड लगाना ही महिला सशक्तिकरण नहीं है।बल्कि वाजिब काम का हक भी उन्हें मिलना चाहिए।उन्हो ने कहा अगर सरकार मांगे पुरी नही करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा सूबे की सरकार को भुगतना पडेगा।उक्त कार्यक्रम में जीविका संघ के सैकडो लोगो ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.