मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । मुख्य सड़क एनएच 104 जो जयनगर से लदनियां ,लौकहा होते हुए फुलपरास नरहैया को जाती है ।जिसका निर्माण कार्य लगभग 60 परसेंट एनएच कंस्ट्रक्शन के संवेदक के द्वारा कर लिया गया है ।गौरतलब हो कि एनएच 104 मुख्य सड़क को जयनगर टाउन से प्रवेश हटाकर कमला ओवरब्रिज के ठीक सामने से वाटर वेज चौक होते हुए देवधा गांव से मिलाया गया ।
एनएच 104 निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय जमीन वालों को मुआवजा दे दिया गया था ।परंतु खाली नहीं करने के एवज में आज मंगलवार को जयनगर अंचला पदाधिकारी संतोष कुमार मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जयनगर थाना प्रशासन एवं मधुबनी से आई पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से उक्त अतिक्रमण को खाली करवाया गया ।
ऐसा जयनगर सीओ सह मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने बताया।स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों ने पत्रकारों से कहा कि बिना मुआवजा दिए व बिना सूचना व नोटिस के पुलिस बल के साथ हम सबों के मकान को प्रशासन ध्वस्त करवा कर जबरन खाली करवा रही है साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि मामला माननीय न्यायालय में भी लंबित है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.