भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया। 15 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कहा। प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
सुरेश रैना ने भी अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।
सौजन्य: इंस्टाग्राम
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.