Header Ads Widget

देश को आज संबोधित किया पीएम मोदी ने।


आज दिनांक 12 मई को शाम 8:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया इस पर प्रधानमंत्री ने कई बातें बतयी जिसमें उन्होंने कहा कि जब भारत आत्मनिर्भरता की   बात करता है तो वह स्वकेंद्रित प्रणाली की वकालत नहीं करता है। भारत की आत्मनिर्भरता में पूरी दुनिया की खुशी सहयोग और शांति की चिंता है।

यही नहीं हम भारतीय की संकल्प शक्ति है। हम ठान ले तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं कोई, मुश्किल नहीं। और आज तो चाह भी है, राह भी है।  यह है भारत को आत्मनिर्भर बनाना। साथ ही साथ पांच पिलर का भी उन्होंने जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने ₹20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया है । साथ ही लोगों को घरेलू उत्पाद जैसे खादी हैंडलूम एवं अन्य लोकल मार्केटिंग के सामान को खरीदने की, और इसका प्रचार करने का भी लोगों से अपील की  है। 

   लॉकडाउन-4 के बारे में उन्होंने जनता को बताया यह लॉकडाउन पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा,नए नियमों वाला होगा भारत के सभी राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं  उनके आधार पर लॉकडाउन -4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दे दी जाएगी।