Header Ads Widget

सडक़ दुर्घटना में दरोगा की मौत


राजधानी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दानापुर के शाहपुर सराय में एक अनियंत्रित इंडिका कार पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार बिहार पुलिस के दारोगा की मौत हो गई। मृतक की पहचान छपरा के डोरीगंज निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। ओम प्रकाश कैमूर में तैनात थे और पटना के शास्त्रीनगर इलाके के सरकारी आवास में रहते थे। सूचना मिलने पर दानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बिहार पुलिस के दारोगा ओम प्रकाश सिंह कैमूर के भबुआ थाने में तैनात थे। बताया जाता है कि सोमवार की रात वे कैमूर से पटना के शास्त्रीनगर अपने सरकारी आवास आने के लिए अपनी इंडिका कार से निकले थे।

खगौल मुख्य मार्ग पर नेउरा थाना क्षेत्र के गोढना गांव के समीप सोमवार की अल सुबह प्रवासियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें सवार सभी 22 लोग जख्मी हो गए। जबकि बक्सर के सिमरौल थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी सुभाष पासवान, डुमरांव के लखनडेरा गांव निवासी शिवजी सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर स्पेशल ट्रेन से मुंबई से बरौनी पहुंचे थे। इसमें महिला समेत 22 प्रवासी सवार थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिहटा-खगौल मुख्यमार्ग में नेउरा थाना क्षेत्र के गोढ़ना गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद बस के चालक और सह चालक फरार हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो प्रवासियों की हालत गंभीर है।