पटना सिटी: आज दिनांक 01/10/2026 दिन गुरुवार को भाजपा गाय घाट मण्डल वार्ड नं 53 के दक्षिणी गली देवी स्थान पास में आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 58 पर अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम मण्डल युवा मोर्चा की टीम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंजित कुमार शर्मा रहे थे। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं चोकलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर आगनबाड़ी केन्द्र की सेविका रजनी जायसवाल व सहायिका फरीदा बनो का सम्मान मुन्नी देवी जी ने अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा गाय घाट मण्डल के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, फैयाज अली काजमी, प्रमोद कुमार, मृत्युंजय बलड़िहार, दीपेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी शशि बलड़िहार, मो दिलशाद अली, मधुसूदन गुप्ता, सतीश कुमार सिन्हा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.