पटना । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से कायस्थ समाज के सशक्तीकरण , सांगठनिक एकता और प्रगति के लिए आगामी 02 अक्टूबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी ।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने आज यहां बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सदस्यता महा अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा । इसके तहत देश के प्रत्येक प्रदेश, जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर सभी कायस्थ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ।
श्री प्रसाद ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग अथवा मिलते - जुलते नाम से भी कायस्थ परिवार के काफी सदस्य हैं । जीकेसी का उद्देश्य इन सभी कायस्थ परिवारों को एक संगठन के तहत एक मंच पर लाना है ।
इसके साथ ही कायस्थों का जो गौरवशाली इतिहास रहा है , उसे पुनर्स्थापित किया जा सकेगा ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - सह - प्रवक्ता कमल किशोर एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक निलेश रंजन ने बताया कि देश के सभी राज्यों और बिहार के सभी जिलों में शुक्रवार से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के लिए सभी जिलाध्यक्षों तथा जिला कमेटियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं । नए बनने वाले सदस्यों को संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता दी जाएगी ।
ग़ौरतलब कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कायस्थों का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन है जिसकी शाखाएं देश के सभी राज्यों के अलावा 24 से अधिक देशों में हैं ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.