• 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा।
• स्वच्छता के प्रति आग्रह को लेकर विभिन्न गतिविधियों का किया जायेगा आयोजन।
• स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए जीविका अधिकारियों ने ली शपथ।
पटना: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान जीविका दीदियों तथा कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों यथा- शपथ ग्रहण, स्वच्छ श्रम दान, कार्यस्थल का स्वच्छ्तापूर्ण रख-रखाव, कार्यस्थल पर धुम्रपान और पान-गुटका के उपभोग के विरुद्ध जागरूकता आदि का आयोजन किया जायेगा।
इसी अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री राम निरंजन सिंह, निदेशक, जीविका की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शपथ के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ व्यवहार को अपनाने तथा स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
यह शपथ कार्यस्थल के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने की जीविका की निरंतर पहल को दर्शाती है ।
जीविका अपने सक्रिय सहभागिता एवं सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ बिहार के निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में जीविका के माध्यम से व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जीविका के सामुदायिक संगठनों, जीविका दीदियों एवं स्थानीय स्तर के कैडरों की भागीदारी से स्वच्छता, साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता तथा स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जीविका द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छता को सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित गतिविधियों का फोटोग्राफ एवं वीडियो के माध्यम से दस्तावेजीकरण भी किया जाएगा, ताकि राज्य में संचालित स्वच्छता संबंधी प्रयासों एवं सामुदायिक सहभागिता को रिकॉर्ड किया जा सके।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.