पटना : 09 अक्टूबर बिहार: इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) ने श्री प्रभात कुमार सिन्हा को ICC बिहार स्टेट काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसकी घोषणा ICC के प्रेसिडेंट श्री पार्थिव नियोटिया ने कोलकाता में आयोजित चैंबर की वार्षिक आमसभा (AGM) के दौरान की।
श्री प्रभात कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए श्री पार्थिव नियोटिया ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक एवं कारोबारी वातावरण, निवेश के अवसरों तथा उद्योग और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
श्री प्रभात कुमार सिन्हा लंबे समय से बिहार में उद्योग, सरकार और नीतिगत मामलों से जुड़े रहे हैं। उन्हें औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, आईटी एवं टेक्नोलॉजी, एमएसएमई, उद्यमिता तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।
इस अवसर पर श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा: “बिहार आर्थिक और औद्योगिक परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। हमारा प्रयास उद्योग और सरकार के बीच सेतु को और मजबूत करना, निवेश को बढ़ावा देना, उद्यमिता एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना तथा राज्य में रोजगार और सतत आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा करना होगा।” ICC बिहार स्टेट काउंसिल का पुनर्गठन श्री प्रभात कुमार सिन्हा के साथ बिहार स्टेट काउंसिल की विभिन्न प्रमुख समितियों का नेतृत्व करने के लिए उद्योग एवं पेशेवर जगत से जुड़े सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- श्री उदयन सिंह – चेयरमैन, आईटी, स्टार्टअप एवं एमएसएमई समिति; निदेशक, Banka Silk Pvt. Ltd.
- सुश्री अनामिका आनंद

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.