माँ के पार्थिव शरीर के आगे रो पड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सोशल मीडिया पर फिर बया किया अपना दर्द



  • माँ के पार्थिव शरीर के आगे रो पड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,
  • सोशल मीडिया पर फिर बया किया अपना दर्द ,
  • ”माँ के पार्थिव शरीर के पास खामोश बैठा एक पुत्र... जहां सारे ओहदे पीछे छूट गए और सिर्फ़ एक निश्छल पीड़ा रह गई”,
  • सीएम की माता के निधन पर पक्ष -विपक्ष के नेताओं को गहरा सदमा ,


रांची/झारखंड : अपनी माँ रूपी सोरेन को खोने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है , बता दे कि आज रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में माता रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए हेमंत सोरेन की आंखे भर आई , कैमरे में कैद इस दुख की तस्वीर में वो रोते हुए गाड़ी के अंदर काफ़ी देर तक सिर झुकाए निशब्द बैठे दिखे , जबकि इस क्षण के दुख को सोशल मीडिया पर बया करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ के पार्थिव शरीर के पास खामोश बैठा एक पुत्र... जहां सारे ओहदे पीछे छूट गए और सिर्फ़ एक निश्छल पीड़ा रह गई।




बता दे कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का कल रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया , तो वही आज उनका अंतिम संस्कार नेमरा के बरलंगा स्थित घाट पर संथाली रीति-रिवाज से किया जा रहा है । 




इससे पहले सुबह रांची के मोरहाबादी आवास पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मंत्रियों और विधायकों समेत हजारों शुभचिंतकों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मीडिया से बातचीत में जेएमएम महासचिव मिथिलेश ठाकुर , नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर कई अन्य नेताओं ने माता रूपी सोरेन के स्वर्गवास को पूरे राज्य एक गहरी क्षति करार दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ