भाजपा गाय घाट मण्डल में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केन्द्र, गुलजारबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई।





पटना सिटी : आज दिनांक 02/10/2026 दिन शुक्रवार को भाजपा गाय घाट मण्डल में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केन्द्र, गुलजारबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंजित कुमार शर्मा रहे थे।






इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर विचार व्यक्त किया। साथ ही इस अवसर पर पूरे केन्द्र परिसर की सफाई भी किया गया है।

इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, फैयाज अली काजिमी, पप्पू कुमार, राजेश सिन्हा, रणजीत राणा, राम बाबू चौधरी, दीपेश शर्मा, मधुसुदन गुप्ता, रूबी देवी, मुन्नी देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ