पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एडवोकेट्स एसोसिएशन, पटना हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म और भारत की सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान के साथ वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान हो रही है । उन्होंने कहा मोदी सरकार में सनातन परंपराओं और गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए अब तक हजारों ऐतिहासिक कार्य किये गयें हैं ।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विदेशी मंदिरों का निर्माण व संरक्षण विश्व स्तर पर सनातन धर्म को स्थापित करने का काम किया रहा है । अबूधाबी में भव्य हिंदू मंदिर के निर्माण का कार्य और बहरीन में 200 साल पुराने श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की शुरुआत सनातन धर्म की मजबूती का ऐतिहासिक कदम है । इसके अतिरिक्त, भारत की सांस्कृतिक और कूटनीतिक पहलों के तहत इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रामबानान शिव मंदिर और कंबोडिया के अंकोरवाट जैसे वैश्विक धरोहरों के संरक्षण में भी भारतीय पुरातत्व सक्रिय भूमिका निभा रहा है । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा खुद तिलक लगाना, सार्वजनिक रूप से पूजा- अर्चना और आध्यात्मिक अनुष्ठान करना देश के युवाओं में अपनी धार्मिक पहचान को ले कर गर्व की भावना पैदा करता है ।
संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा, बिहार ।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.