पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के तत्वाधान में सेवानिवृत्त अभियंता फोरम द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को संध्या- 03:30 बजे अभियंता भवन, जय प्रकाश पथ, बोरिंग रोड, पटना में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत त्रिपाठी ने भाग लिया। डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित सेवानिवृत्त अभियंताओं को बुजुर्गावस्था में हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय, खान-पान, नियमित जांच, व्यायाम एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को रखा, जिसका डॉ. त्रिपाठी ने समाधान किया। फोरम की ओर से डॉ. निशांत त्रिपाठी को उनके बहुमूल्य योगदान एवं जन-जागरूकता के लिए स्मृति-चिन्ह (Memento) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष, महासचिव ई० किशोर कुमार के साथ ई० रविन्द्र कुमार सिन्हा, ई० जे० के० दत्ता, ई० राकेश कुमार, ई० आरती सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
(ई० किशोर कुमार)
महासचिव
सेवानिवृत्त अभियंता फोरम,
बिहार अभियंत्रण सेवा संघ
अभियंता भवन, पटना
मो. 8986184798

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.