बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर का एक बैठक आहूत की गयी।



पटना : बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा द्वारा आज दिनांक 04 अक्टूबर, 2026 को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA), छज्जुबाग, पटना के सभागार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से नियोजित विभिन्न कोटि के कर्मियों यथा- डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर,स्टेनोग्राफर एवं आई०टी० ब्यॉय /गर्ल जो लगातार 25 वर्षों से अधिक समयावधि से लगभग 20 हजार की संख्या में कार्यरत हैं, कि प्रदेश स्तर का एक बैठक आहूत की गयी थी।

उक्त बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों द्वारा राज्य सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब राज्यकर्मी घोषित किए जाने एवं वेतनमान की माँग की गयी ।

संयुक्त मोर्चा के संरक्षक श्री चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा इन कर्मियों के जायज माँगों को राज्य सरकार से यथाशीघ्र लागू करने की माँग की गयी। उन्होंने कहा कि बेल्ट्रॉन। इन कर्मियों की उम्र कर्मियों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय राज्य सरकार को दिया की सीमा भी समाप्त हो गयी है। इसलिए राज्य सरकार को इन्हें राज्यकर्मी घोषित करते हुए वेतनमान लागू किया जाना चाहिए।

संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री अशोक कुमार यादव ने कहा कि- राज्य सरकार द्वारा 1997 से यह सेवा निरंतर ली जा रही है। कुल 29 वर्षों की सेवा में सैकड़ों कर्मी सेवानिवृत्त हो गए वह भी बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ के। इन कर्मियों द्वारा राज्य सरकार में टाइप सेक्शन से संबंधित सभी कार्य एवं ऑनलाईन से संबंधित सभी कार्य निष्पादित किया जाता है। यह कार्य स्थायी प्रकृति का होने के बावजूद आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

इसलिए राज्य सरकार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आलोक शीघ्र नीतिगत निर्णय लिया जाना चाहिए।संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री विशाल कुमार ने कहा कि- राज्य सरकार द्वारा पिछले 29 वर्षों से लगातार ठेका मजदूर के रूप में बेल्ट्रॉन कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अबतक हम कर्मियों का न तो सेवा शर्त/नियमावली ने राज्य सरकार से माँग बनाई गई है और न हीं सेवा सुरक्षा प्रदान की गयी है। श्री कुमार की गयी है कि हम बेल्ट्रॉन कर्मियों को यथाशीघ्र राज्यकर्मी का दर्जा देते हुए वेतनमान लागू करे। यदि उक्त माँगे नहीं मानी जाती है, तो संयुक्त मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा।

संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री नीतिश झा द्वारा कहा गया कि- बेल्ट्रॉन कर्मियों की नियुक्ति राज्य सरकार के निगम द्वारा विधिवत रूप से की गयी है तथा नियुक्ति प्रक्रियाओं में रोस्टर बिन्दु का पालन किया गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेशों एवं विद्वान महाधिवक्ता द्वारा दिए गए मंतव्य/परामर्श के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा नीतिगत निर्णय कर्मियों के हित में नहीं लिया जाना घोर चिन्ता का विषय है तथा इससे कर्मियों के बीच आक्रोश बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार यदि यथाशीघ्र कर्मियों के हित में नीतिगत निर्णय नहीं लेती है, तो बाध्य हो कर बेल्ट्रॉन कर्मी सड़क की ओर कुच करेंगे।

P.T.O.


-02-

संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री रघुनन्दन कुमार द्वारा कहा गया कि- हमारा कार्य एवं दायित्व विभाग में अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा हम नियमित एवं स्थायी रूप से अपने निर्धारित कार्यों का निर्वहन करते आ रहें है तथा अन्य सेवा सुविधाओं के अभाव के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री बैजनाथ सिंह यादव, आई०टी० प्रोग्रामर द्वारा कहा गया कि- राज्य सरकार के सभी डिजिटल एवं ऑनलाईन कार्यों का निष्पादन किए जाने के बावजूद बेल्ट्रॉन कर्मियों का सेवा समायोजन नहीं किया जाना दूर्भाग्यपूर्ण है।संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि- बेल्ट्रॉन कर्मियों द्वारा लगातार एवं निरंतर सेवा दिए जाने के बावजूद कर्मियों की सेवा नियमित नहीं किया जाना घोर उदासीनता का द्योतक है तथा इसे अब बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। यदि राज्य सरकार द्वारा एक माह के भीतर नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाता है, तो संयुक्त मोर्चा द्वारा कार्य बहिष्कार का आगाज किया जायेगा।

संयुक्त मोर्चा के महिला सदस्य- श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती ममता कुमारी,सुश्री सुरूची कुमारी एवं अन्य के द्वारा बेल्ट्रॉन कर्मियों की 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि स्थगित

किये जाने के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वर्त्तमान सुविधाओं को यथावत् रखते हुए वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल करते हुए राज्यकर्मी घोषित किया जाय ।

संयुक्त मोर्चा के सदस्य - श्री प्रियतोष कुमार पाण्डेय द्वारा कहा गया कि यदि लंबे समय से कार्यरत कर्मियों की माँगों पर राज्य सरकार न्यायापूर्ण विचार नहीं करती है, तो

बेल्ट्रॉन कर्मी सड़क पर उतरेंगे तथा माननीय मंत्री सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना के

इस्तीफे की माँग करेंगे।

संयुक्त मोर्चा के जिलो के सदस्य - श्री निलेश कुमार झा, श्री संतोष कुमार यादव,

श्री चितरंजन चौहान, श्री रामापती, श्री निरंजन कुमार सिंह, श्री सुमन सौरभ, श्री लक्ष्मण

शर्मा, श्री अमित पाण्डेय, श्री दिलीप यादव, श्री अंजनी कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री नवीन

निराला, श्री अशोक केसरी, श्री मिथलेश गुप्ता, श्री असलम हुसैन, श्री देवकृष्ण झा,

श्री सुनील कुमार मेहता, श्री कौशल कुमार एवं अन्य के द्वारा कहा गया कि लगातार

एजेंसियों का सेवा विस्तार दिया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को कल्याणकारी

नीती के तहत बेल्ट्रॉन कर्मियों को राज्यकर्मी घोषित करते हुए वेतनमान लागू किया जाना

चाहिए।

संयुक्त मोर्चा के समन्वय समिति के सदस्य श्री मनीष कुमार सिंह, श्री गुड्डु मिश्रा

श्री अनिल झा, श्री अनुजय कुमार सिंह, श्री रविन्द्र कुमार, श्री संजय कुमार यादव,

श्री संजीत कुमार, श्री अनिल कुमार द्विवेदी, श्री अमित कुमार रंजन, श्री दीपक कुमार,

श्री सन्नि कुमार, श्री राजीव कुमार झा, श्री मनीष यादव, श्री गजेन्द्र कुमार, श्री अभिजीत

आनंद एवं अन्य द्वारा कहा गया कि- यदि राज्य सरकार एक माह के अन्दर बेल्ट्रॉन कर्मियों

को राज्यकर्मी एवं वेतनमान की घोषणा नहीं करती है, तो हड़ताल की घोषणा की जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ