जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ ने राज्य कार्यकारिणी व 52 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की



  • जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ ने राज्य कार्यकारिणी व 52 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की
  • कला, संस्कृति और खेल के माध्यम से नीतीश कुमार की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे - कृष्णा पटेल
  • खिलाड़ियों के अधिकार, पारदर्शी चयन और वंचित प्रतिभाओं को मंच देने पर रहेगा विशेष जोर

पटना, 26 सितंबर 2026 : जनता दल (यूनाइटेड), बिहार प्रदेश के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ ने अपनी नव-मनोनीत राज्य कार्यकारिणी एवं सभी 52 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अवलोकन एवं स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नई टीम की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा और शंभू कुशवाहा उपस्थित रहें ।

कृष्णा पटेल ने बताया कि नई राज्य कार्यकारिणी में आशीष बलिदानी, सौरभ यादव, अभिषेक राज, आशीष सिन्हा, सत्यम पटेल, रश्मि श्रीवास्तव, गौरव कांत, लेखिका अनिता कुमारी, ज्योति कुमार, आनंद प्रकाश, संजीव कुमार, मनीष कुमार, कुमारी स्मिता, अरविंद कुमार भारती एवं अभिषेक पटेल सहित कुल 26 प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि पल्लवी कुमारी, अर्जुन राय, आदित्य कुमार, राष्ट्रीय कलाकार कुमार उदय सिंह, नीरज कुमार सिंह, गौरव गिरी, रजनीकांत सहित कुल 27 प्रदेश महासचिव एवं गुड़िया कुमारी, कविता कुमारी नवीन राज, भीम पटेल, अमरनाथ यादव, राजेश पांडे, मनीष कुमार सिंह सहित कुल 32 प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए हैं। नितीश कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा विक्की बिहारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पटेल ने कहा कि नव-मनोनीत पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की प्राथमिक जिम्मेदारी संगठन को अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत से बूथ स्तर तक सक्रिय, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाना होगी। प्रकोष्ठ कला, संस्कृति और खेल से जुड़़़़े कार्यक्रमों के माध्यम से नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं, सात निश्चय, सुशासन एवं जनसेवा से जुड़़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेशव्यापी जनसंवाद कार्यक्रम चलाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘‘20 साल बेमिसाल-जनसेवा की स्वर्णिम मिसाल’’ के संदेश के साथ युवाओं, खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों, कलाकारों, साहित्यकारों, फिल्मकारों, संगीतकारों एवं कला-संस्कृति से जुड़़े लोगों को संगठन से जोड़़़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने निशांत कुमार को भविष्य में बिहार के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका दिए जाने की अपनी संगठनात्मक आकांक्षा भी व्यक्त की और कहा कि निशांत निश्चय कार्यक्रम के तहत नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत जी हीं करेंगे पूरा जैसे जनोन्मुखी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

कृष्णा पटेल ने कहा कि प्रकोष्ठ खिलाड़ियों के अधिकार, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा खेल आधारभूत संरचना के विकास से जुड़़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। पंचायत से लेकर विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर तक कला, संस्कृति एवं खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने के साथ विश्वविद्यालयों में ‘तरंग’ और ‘एकलव्य’ जैसे आयोजनों को पुनः शुरू कराने के लिए भी पहल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित प्रतिभावान बच्चों, शहीद वीर जवानों तथा पत्रकारों के बच्चों के लिए प्रदेश के जिलों में ‘स्मृति शेष मंजू सिन्हा सुपर टैलेंट’ के तहत निरूशुल्क खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने की योजना है, ताकि आर्थिक अभाव किसी प्रतिभा की राह में बाधा न बने।

         
(कृष्णा पटेल)
प्रदेश अध्यक्ष
जद ( यू.) कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ